UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आज बंद होगी आवेदन विंडो, इस दिन तक करें लेट फीस के साथ अप्लाई
UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 30 अप्रैल को समाप्त होने वाली है। इस बार भी यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP BEd JEE 2025: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 30 अप्रैल (बुधवार) को समाप्त होने वाली है। इस बार भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आप अभी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च 2025 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दिया गया था।
UP BEd JEE 2025: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना 6 फरवरी, 2025 को जारी हुई और इसी के साथ पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई थी। बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की समयसीमा 1 मई से 5 मई 2025 है। आवेदन सुधार विंडो 6 मई से 9 मई 2025 तक खुली रहेगी। प्रवेश पत्र 22 मई, 2025 को जारी होगा। परीक्षा 1 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी | 6 फरवरी, 2025 |
| पंजीकरण प्रक्रिया शुरू | 6 फरवरी, 2025 |
| बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल, 2025 |
| लेट फीस के साथ आवेदन की तिथि | 1 मई से 5 मई, 2025 |
| आवेदन सुधार | 6 मई से 9 मई, 2025 |
| प्रवेश पत्र जारी | 22 मई, 2025 |
| परीक्षा तिथि | 1 जून, 2025 |
आवेदन करने के लिए योग्यता
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य है कि उन्होंने अपने ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंक सीमा 45% निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले बीई या बीटेक डिग्रीधारकों को गणित और साइंस विषयों के साथ कम से कम 55% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अतिरिक्त, जो छात्र वर्तमान में स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।और भी पढ़ें:- आसीएसई 10वीं में 99.37% रहा लड़कियों का पास प्रतिशत, 98.84 फीसदी छात्र पास
आवेदन शुल्क
- बिना विलंब आवेदन शुल्क: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यूपी के एससी, एसटी उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अन्य राज्यों के एससी, एसटी उम्मीदवारों को 1,400 रुपये जमा करने होंगे।
- विलंब शुल्क के साथ: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यूपी के एससी, एसटी उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अन्य राज्यों के एससी, एसटी उम्मीदवारों को 2,000 रुपये जमा करने होंगे।
UP BEd JEE 2025 Registration: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले, आपको आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाना होगा।
- होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर, यूपी बीएड परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X