फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd Counselling 2025 Round 1 Seat Allotment Result Today, Direct Link bujhansi.ac.in check here

UP BEd Counselling 2025: राउंड-1 काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट आज होगा जारी, ऐसे करें सकेंगे एक क्लिक में चेक

Wed, 13 Aug 2025 07:46 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 13 Aug 2025 07:46 AM IST
सार

UP BEd Seat Allotment 2025: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा आयोजित यूपी बीएड काउंसलिंग 2025 के पहले चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज यानी 13 अगस्त को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP BEd Counselling 2025 Round 1 Seat Allotment Result Today, Direct Link bujhansi.ac.in check here
UP BEd Counselling 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP BEd Counselling 2025: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा आयोजित यूपी बीएड काउंसलिंग 2025 के राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज 13 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा। जिन छात्रों ने इस काउंसलिंग राउंड में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। लॉगिन के बाद, आवंटित कॉलेज, कोर्स और फीस की जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। इस साल लगभग 2.5 लाख सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। खास बात यह है कि इस बार रैंक की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है, जिससे किसी भी रैंक के छात्र राउंड 1 में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

UP B.Ed Counselling 2025: यूपी बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल 

चरण तिथि
पंजीकरण शुरू 31 जुलाई, पूर्वाह्न 11 बजे से
प्रथम चरण काउंसलिंग 1 अगस्त से 12 अगस्त तक
सीट आवंटन (1st चरण) 13 अगस्त
फीस भुगतान व रिपोर्टिंग 25 अगस्त तक
द्वितीय चरण पंजीकरण 27 अगस्त से
कॉलेज विकल्प (2nd चरण) 28 से 30 अगस्त
सीट आवंटन (2nd चरण) 1 सितंबर
फीस भुगतान व रिपोर्टिंग 2 से 4 सितंबर तक
पूल काउंसलिंग 6 से 12 सितंबर
डायरेक्ट एडमिशन पंजीकरण शुरू 13 से 26 सितंबर

राउंड 1 में सीट मिलने पर क्या करना होगा?

यदि किसी अभ्यर्थी को राउंड 1 में सीट अलॉट होती है, तो उसे कुछ महत्वपूर्ण चरणों का पालन करना अनिवार्य होगा। सबसे पहले उम्मीदवार को अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। इसके बाद, संबंधित कोर्स की निर्धारित फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी को अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना होगा। अंतिम चरण में, उम्मीदवार को यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक होगा, ताकि उनका प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से सुनिश्चित हो सके।

UP BEd Seat Allotment Result 2025: स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP BEd JEE Counselling 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Seat Allotment Result” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के लिए Application Number / Roll Number और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed