UP BED counselling 2022: यूपी बीएड काउंसलिंग के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें
यूपी बीएड/UP BEd की यह पहले राउंड की काउंसलिंग है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी बीएड परीक्षा में 01 से लेकर 75000 रैंक तक प्राप्त की है, वे इस राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से UP BEd काउंसलिंग 2022 की प्रक्रिया को आज 07 अक्तूबर, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया...
क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार का मौका 04 से लेकर 11 नवंबर, 2022 तक दिया जाएगा। उम्मीदवार इस दौरान सभी त्रुटियों के सुधार लें। राउंड-1 की काउंसलिंग में पंजीकरण के बाद 08 अक्तूबर, 2022 तक च्वाइस अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी। वहीं, 09 अक्तूबर को सीटें अलॉट की जाएगी। पंजीकरण में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 10 से 13 अक्तूबर, 2022 तक का समय अलॉटेड सीट के लिए आवेदन शुल्क जमा करने के लिए दिया जाएगा।
कौन ले सकते हैं भाग?
यूपी बीएड/UP BEd की यह पहले राउंड की काउंसलिंग है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी बीएड परीक्षा में 01 से लेकर 75000 रैंक तक प्राप्त की है, वे इस राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आगे के काउंसलिंग राउंड में वे उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जिन्होंने परीक्षा में क्वालिफाई किया है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UP BEd काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
- उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X