फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP AYUSH UG Counselling: Stray Vacancy Round-2 Schedule Released, Registration Begins Today

UP Ayush UG Counselling: यूपी आयुष यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

Fri, 21 Nov 2025 05:14 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 21 Nov 2025 05:14 PM IST
सार

UP Ayush UG Counselling 2025: यूपी आयुष यूजी काउंसलिंग 2025 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथियों में पंजीकरण कर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
UP AYUSH UG Counselling: Stray Vacancy Round-2 Schedule Released, Registration Begins Today
UP Ayush UG Counselling - फोटो : Freepik

विस्तार

UP Ayush UG Counselling: आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश ने यूपी आयुष यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस राउंड में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 22 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपी आयुष काउंसलिंग 2025, 85% राज्य कोटे की सीटों के लिए आयोजित की जा रही है। इस काउंसलिंग में केवल वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने NEET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

UP AYUSH UG Counselling 2025: देखें पूरा शेड्यूल

प्रक्रिया (Activity) तिथि और समय
ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड 21 नवंबर 2025 दोपहर 1 बजे से 22 नवंबर 2025 दोपहर 1 बजे तक
धरोहर धनराशि जमा करना 21 नवंबर 2025 दोपहर 1 बजे से 22 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे तक
ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 22 नवंबर 2025 से 23 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक
राज्य मेरिट सूची (State Merit List) जारी 24 नवंबर 2025 दोपहर 12 बजे तक
चॉइस फिलिंग एवं सीट लॉक करना 24 नवंबर 2025 (मेरिट जारी होने के बाद) से 25 नवंबर 2025 दोपहर 12 बजे तक
अनंतिम सीट आवंटन सूची जारी 25 नवंबर 2025 शाम 6 बजे तक
नोडल सेंटर पर मूल दस्तावेजों का सत्यापन 27 नवंबर 2025 समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
आवंटन पत्र डाउनलोड एवं कॉलेज में अंतिम प्रवेश तिथि 27 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक

सीट मिलने पर प्रवेश अनिवार्य

  • जिन्होंने पहले राउंड पहला, दूसरा, तीसरा या स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 में सीट प्राप्त की है, वे स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 में शामिल नहीं हो सकेंगे।
  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 में जो भी उम्मीदवार को Provisional Seat (अस्थायी सीट) मिलेगी, उसे कॉलेज में प्रवेश लेना जरूरी है।
  • इसके लिए उम्मीदवार को अपने मूल दस्तावेज (Original Documents) के सत्यापन हेतु नोडल सेंटर पर उपस्थित होना होगा।
  • यदि उम्मीदवार ऐसा नहीं करता है, तो जमा की गई पूरी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।
  • जिन उम्मीदवारों को AACCC-2025 ने अयोग्य घोषित किया है, वे इस काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे।
  • जो उम्मीदवार पहले किसी भी राउंड में पंजीकृत नहीं हुए थे, उन्हें स्ट्रे राउंड-2 के लिए 2,000 रुपये पंजीकरण शुल्क और धरोहर राशि (Security Amount) जमा करनी होगी।
  • ऐसे उम्मीदवारों को स्ट्रे राउंड-2 में शामिल होने के लिए 1,000 रुपये अतिरिक्त पंजीकरण शुल्क के साथ फिर से पंजीकरण करना होगा। 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का स्थान

दस्तावेज सत्यापन के लिए नोडल सेंटर यह रहेगा
राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, हैनीमेन चौराहा, विराज खंड-1, गोमती नगर, लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed