फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP and CBSE board 2020: Interaction with students to know about exam

UP और CBSE बोर्ड के छात्रों से हुई बातचीत, किसी ने बताया आसान तो कुछ के लिए मुश्किल था पेपर

Tue, 25 Feb 2020 09:41 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 25 Feb 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
UP and CBSE board 2020: Interaction with students to know about exam
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 - फोटो : Prayagraj

यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को 12वीं का केमेस्ट्री पेपर आसान रहा। पेपर देकर बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। विद्यार्थियों ने बताया कि केमेस्ट्री के पेपर में प्रश्न घुमाकर नहीं पूछे गए थे। समय से पहले ही पूरा पेपर हल हो गया। दूसरी तरफ, सीबीएसई के 12वीं में भी फिजिकल एजुकेशन का पेपर सरल रहा। विद्यार्थियों को पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड में सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की उर्दू, बंगाली समेत अन्य भारतीय भाषाओं की परीक्षाएं आयोजित थी। वहीं, दोपहर की पाली में 12वीं की रसायन विज्ञान, भूगोल और नागरिक शास्त्र की परीक्षा थी। दनकौर के बिहारीलाल इंटर कॉलेज में पेपर देकर बाहर निकली छात्राओं ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक पेपर कठिन नहीं आया था। पेपर में आसान प्रश्न पूछे गए थे। समय रहते ही पूरा पेपर हल हो गया। वहीं, सीबीएसई के हाईस्कूल में सोमवार सुबह उर्दू समेत अन्य भाषाओं की परीक्षाएं थीं। रायन स्कूल में फिजिकल एजुकेशन का पेपर देकर बाहर आए आर्य कमल स्कूल के विद्यार्थियों ने बताया कि नॉक आउट और लीग से संबंधित खेलों के बारे में अधिकतर प्रश्न पूछे गए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर बेहद अच्छा रहा और समय पर लगभग सभी विद्यार्थियों ने हल कर लिया।
विज्ञापन



- फिजिकल एजुकेशन का पेपर सरल आया था। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे।
ऋषभ सिंह, छात्र सीबीएसई

- फिजिकल एजुकेशन के पेपर में खेलों में नॉकआउट और लीग के बारे में अधिक सवाल पूछे गए। पेपर काफी अच्छा आया।  
अभिषेक भारती, छात्र सीबीएसई

- केमेस्ट्री के पेपर में ज्यादा घुमाकर प्रश्न नहीं पूछे गए, जिससे पेपर हल करने में आसानी हो गई।
हर्ष, छात्र यूपी बोर्ड

- पहले से ही अच्छी तैयारी थी। पेपर भी कठिन नहीं आया था। समय रहते ही पेपर हल हो गया।
प्रवीन, छात्र यूपी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed