फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   University of Rajasthan announces summer vacation till 30th june 2021

कोरोना का कहर : राजस्थान विश्वविद्यालय में गर्मियों की छुट्टी की घोषणा, 30 जून तक बंद

Sun, 09 May 2021 07:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 09 May 2021 07:58 PM IST
सार

राजस्थान विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध कॉलेज और विश्वविद्यालय विभागों को 30 जून तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
 

विज्ञापन
University of Rajasthan announces summer vacation till 30th june 2021
राजस्थान विश्वविद्यालय - फोटो : Demo pic

विस्तार

राज्य में रोजाना बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राजस्थान विश्वविद्यालय ने 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। राजस्थान विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध कॉलेज और विश्वविद्यालय विभागों को 30 जून तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में जारी राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) में गर्मियों की छुट्टियों की अवधि के दौरान, परिसर एवं कॉलेज सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में शनिवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 17,987 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब तक 7,38,786 पहुंच चुके हैं। साथ ही शनिवार को 160 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,506 हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विभागाध्यक्ष और कॉलेज के प्रिसिंपल विश्वविद्यालय को सूचित किए बिना डिपार्टमेंट नहीं छोड़ेंगे। उन्हें हमेशा दूरभाष पर उपलब्ध रहना होगा। यह भी कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के बचे हुए पाठ्यक्रम को ऑनलाइन कक्षाओं के मोड में पूरा किया जाना चाहिए। यह निर्णय कोरोना वायरस स्थिति की वर्तमान दूसरी लहर, इससे जुड़े लॉकडाउन और छात्रों और कर्मचारियों के सामने आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए किया गया था।

इससे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत दिल्ली, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य सरकारों ने भी कोविड-19 संक्रामक महामारी के मामलों  के मद्देनजर अपने संबंधित सरकारी और निजी विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed