{"_id":"63f4b722f7b2c575b90ea195","slug":"ukpsc-patwari-answer-key-2023-released-know-how-to-download-online-at-psc-uk-gov-in-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKPSC Patwari Answer Key 2023 Out: उत्तराखंड पटवारी\/लेखपाल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UKPSC Patwari Answer Key 2023 Out: उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक
Tue, 21 Feb 2023 05:51 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 21 Feb 2023 05:51 PM IST
सार
UKPSC Answer Key 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
UKPSC Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC Patwari Answer Key 2022 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूकेपीएससी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, पटवारी और लेखपाल के पदों पर 563 रिक्तियों के लिए 12 फरवरी, 2023 को परीक्षा का आयोजन पूरे उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों पर किया गया था। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि जारी की गई उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की विसंगति है, वे आज यानी 21 फरवरी, 2023 से 27 फरवरी, 2023 तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रति आपत्ति 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आपत्ति विडों 27 फरवरी, 2023 को रात 11.59 बजे बंद हो जाएगी। उत्तर कुंजी चार सेटों ए, बी, सी और डी के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “उत्तर कुंजी” टैब पर क्लिक करें।
- राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- यूकेपीएससी पटवारी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब इसे डाउनलोड करें और जांचें।
कमेंट
कमेंट X