UKPSC Junior Assistant Result Out: उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UKPSC Junior Assistant Results 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।
विस्तार
UKPSC Junior Assistant Results 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट कर अपना परिणाम मेरिट सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 रविवार 05 मार्च 2023 को उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 मार्च को जारी की गई थी। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) के लिए कुल 445 रिक्तियों को भरना है।
UKPSC Junior Assistant Results ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
-
कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और चेक करें।
कमेंट
कमेंट X