{"_id":"64257941f7fa8d86a60f0784","slug":"ukpsc-forest-guard-admit-card-2023-out-at-psc-uk-gov-in-sarkari-naukri-exam-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKPSC Forest Guard: कल जारी होगा यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UKPSC Forest Guard: कल जारी होगा यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
Thu, 30 Mar 2023 05:27 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:27 PM IST
सार
UKPSC Forest Guard: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 के लिए शुक्रवार, 31 मार्च, 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 के लिए शुक्रवार, 31 मार्च, 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
UKPSC Forest Guard: परीक्षा नौ अप्रैल को होगी
यूकेपीएससी फ़ॉरेस्ट गार्ड परीक्षा नौ अप्रैल, 2023 को 13 जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UKPSC Forest Guard: वेतनमान 21 हजार से 69 हजार रुपये
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से उत्तराखंड वन विभाग, फॉरेस्ट गार्ड वेतनमान 21,700 रुपये - 69,100 रुपये (लेवल-3) है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।
UKPSC Forest Guard 2023 डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर फॉरेस्ट गार्ड एग्जामिनेशन- 2022 एडमिट कार्ड लिंक (जब उपलब्ध हो) पर क्लिक करें। -
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X