UK Visa : पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं लंदन तो वीजा के लिए ऐसे करना होगा आवेदन, ब्रिटिश सरकार ने दिया मौका
UK-India Young Professional Scheme: ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को ब्रिटेन के वीजा के लिए स्नातक स्तर की योग्यता वाले 18 से 30 वर्ष की आयु के भारतीयों के लिए यूके-भारत युवा पेशेवर योजना (UK-India Young Professional Scheme) के तहत दूसरे फेज के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UK-India Young Professional Scheme: ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को ब्रिटेन के वीजा के लिए स्नातक स्तर की योग्यता वाले 18 से 30 वर्ष की आयु के भारतीयों के लिए यूके-भारत युवा पेशेवर योजना (UK-India Young Professional Scheme) के तहत दूसरे फेज के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक युवा 27 जुलाई दोपहर 1.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह पात्र युवा भारतीयों को दो साल तक यूके में रहने, काम करने या अध्ययन करने का अवसर प्रदान करता है।
यदि आप स्नातक या स्नातकोत्तर योग्यता के साथ 18-30 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक हैं, तो भारत युवा पेशेवर योजना वीजा के लिए आवेदन करने पर विचार कर सकते हैं। वर्ष 2023 के लिए योजना के तहत कुल 3,000 स्थान उपलब्ध हैं और यूके वीजा एंड इमिग्रेशन (यूकेवीआई) ने कहा कि अधिकांश स्थान फरवरी में हुए पहले राउंड में भरे जा चुके हैं। शेष स्थानों को इस महीने के आवेदन से चुना जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है। यदि आप लंदन जाने का मन बना रहे हैं तभी आवेदन करें।
इसकी लागत 259 पाउंड है, और वित्तीय, शैक्षिक और अन्य आवश्यकताओं को जिससे पूरा किया जा सकेगा। इसमें शामिल अतिरिक्त लागतों में 940 पाउंड स्वास्थ्य देखभाल अधिभार और प्रमाण शामिल है कि आवेदक के पास व्यक्तिगत बचत में 2,530 पाउंड हैं।
पिछले नवंबर में इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनके यूके समकक्ष ऋषि सुनक द्वारा हस्ताक्षरित पारस्परिक व्यवस्था के तहत, ब्रिटिश नागरिकों को भी भारत में रहने और काम करने के लिए समान वीजा की पेशकश की जाएगी।
यूके-भारत यंग प्रोफेशनल्स योजना के शुभारंभ को द्विपक्षीय संबंधों और भारतीय और ब्रिटिश दोनों अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए भारत-प्रशांत क्षेत्र के साथ मजबूत संबंध बनाने की यूके की व्यापक प्रतिबद्धता के लिए एक "महत्वपूर्ण क्षण" करार दिया गया।
कमेंट
कमेंट X