फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UK Board Result 2024 Uttarakhand Board 12th Result Releasing Soon, link here ubse.uk.gov.in, Read How to Check

UK Board Result 2024: यूबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम इस महीने के आखिर में हो सकता है जारी; पढ़ें सभी ताजा अपडेट

Wed, 10 Apr 2024 05:22 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 10 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

UK Board Result 2024: यूबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से जल्द ही यूबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे जल्द जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
UK Board Result 2024 Uttarakhand Board 12th Result Releasing Soon, link here ubse.uk.gov.in, Read How to Check
UK Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा जल्द ही यूबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 के आस पास जारी किए जा सकते हैं रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकीरिक वेबसाइट  ubse.uk.gov.in  के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  

विज्ञापन


यूके बोर्ड ने 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की थी। जिसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूल्यांकन प्रक्रिया कल तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो जाने के बाद परिणाम तैयार किया जाएगा और जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि परिणाम जारी होने के बाद वे आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल यूके बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में कुल दो लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल हुए थे। यूके बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम (विज्ञान/कला/वाणिज्य) के परिणाम एक ही समय पर घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम भी जारी किए जाएंगे।

UK Board Result 2024: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
रिजल्ट उम्मीदवार की स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

एसएमएस के माध्यम से परिणाम कैसे जांचें?
अपने मोबाइल फोन पर एक एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
कक्षा 12 के लिए- UT12 रोल नंबर टाइप करें।
इस मैसेज को इस पर 5676750 भेजें।
यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की मार्कशीट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed