{"_id":"5edb59d88ebc3e90294c48eb","slug":"uk-board-exam-2020-dates-uttarakhand-10th-12th-remaining-exams-to-be-conducted-from-june-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Board Exam 2020: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया दसवीं-बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UK Board Exam 2020: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया दसवीं-बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का शेड्यूल
Sat, 06 Jun 2020 03:25 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 06 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
उत्तराखंड बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परिक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 20 जून से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 20 जून से लेकर 23 जून के बीच आयोजित होंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी नहीं बताई गई है। बताया जा रहा है कि इन परीक्षाओं के खत्म होने के बाद जल्द ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग का कहना है कि जून में परीक्षाएं खत्म होने के बाद काॅपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। मूल्यांकन प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी और 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। ऐसे में जुलाई आखिर तक या फिर अगस्त में रिजल्ट भी जारी हो सकता है। हालांकि, अभी रिजल्ट जारी होने के तारीख की घोषणा नहीं हुई है। अभ्यर्थी बोर्ड से संबंधित किसी भी तरह की सूचना के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in चेक करें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X