UIDAI Hackathon 2026: छात्रों के पास दो लाख रुपये जीतने का मौका, हैकथॉन में भाग लेकर करना होगा ये काम
UIDAI Data Hackathon 2026: यूआईडीएआई और एनआईसी की ओर से आधार डेटा पर आधारित ऑनलाइन हैकेथॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के छात्र भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन होगी और विजेताओं को 2 लाख रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UIDAI Online Data Hackathon 2026: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से ऑनलाइन हैकेथॉन 2026 की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े डेटा पर आधारित होगी, जिसका उद्देश्य समाज से जुड़े रुझानों और पैटर्न को समझना है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
क्या करना होगा?
इस हैकेथॉन में यूआईडीएआई की ओर से आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े अनामिक (Anonymised) डेटा सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतिभागियों को इन डेटा सेट्स का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण रुझान, असामान्यताएं या भविष्य से जुड़े संकेतों की पहचान करनी होगी, ताकि नीति निर्माण और सिस्टम सुधार में मदद मिल सके।
2 लाख रुपये पहला पुरस्कार
पुरस्कारों की बात करें तो पहला पुरस्कार 2 लाख रुपये, दूसरा 1.5 लाख, तीसरा 75 हजार, चौथा 50 हजार और पांचवां पुरस्कार 25 हजार रुपये का होगा। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
- पहला स्थान - 2 लाख रुपये और प्रमाणपत्र
- दूसरा स्थान - 1.5 लाख रुपये और प्रमाणपत्र
- तीसरा स्थान - 75 हजार रुपये और प्रमाणपत्र
- चौथा स्थान - 50 हजार रुपये और प्रमाणपत्र
- पांचवां स्थान - 25 हजार रुपये और प्रमाणपत्र
यूआईडीएआई के हैकथॉन में कौन कर सकता है आवेदन?
- यह प्रतियोगिता देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुली है।
- प्रतिभागियों की आयु 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- छात्र अकेले या अधिकतम पांच सदस्यों की टीम बनाकर हिस्सा ले सकते हैं।
टीम लीडर को प्रोजेक्ट सबमिशन के समय सभी सदस्यों के छात्र पहचान पत्र जमा करने होंगे। यूआईडीएआई और एनआईसी से जुड़े सेवा प्रदाता इस हैकेथॉन में भाग नहीं ले सकते।
UIDAI Hackathon Registration: कैसे करें पंजीकरण?
रजिस्ट्रेशन के लिए सभी प्रतिभागियों को JanParichay पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। लॉगिन के बाद प्रतिभागी event.data.gov.in पर जाकर हैकेथॉन से जुड़ी जानकारी भर सकते हैं। नए उपयोगकर्ताओं को पहले JanParichay पर मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रतिभागियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर लें।
Participate in the National Data Hackathon to generate data-driven insights on Aadhaar.
— Aadhaar (@UIDAI) January 2, 2026
The top 5 innovative submissions will receive cash awards and certificates:
1st prize: Rs. 2,00,000/-
2nd prize: Rs. 1,50,000/-
3rd prize: Rs. 75,000/-
4th prize: Rs.… pic.twitter.com/EEjurRznV1
15 दिनों के भीतर जमा करना होगा आइडिया
यह हैकेथॉन पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। लॉन्च के बाद प्रतिभागियों को 15 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन और आइडिया सबमिट करना होगा। शॉर्टलिस्ट की गई टीमों को यूआईडीएआई अधिकारियों और जूरी पैनल के सामने प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया जाएगा। पुरस्कार समारोह दिल्ली या बेंगलुरु में आयोजित हो सकता है, जिसमें चयनित टीमों के यात्रा खर्च यूआईडीएआई द्वारा वहन किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X