{"_id":"5fcc0da28ebc3ecfc21d1e77","slug":"ugc-will-release-fellowship-fund-without-confirmation-from-institutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थानों से पुष्टि के बिना फेलोशिप फंड जारी करेगा यूजीसी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
संस्थानों से पुष्टि के बिना फेलोशिप फंड जारी करेगा यूजीसी
Sun, 06 Dec 2020 04:15 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Dec 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शनिवार को कहा कि वह योग्य शोधकर्ताओं को उनके संबंधित संस्थानों से मासिक पुष्टिकरण किए बिना रिसर्च फेलोशिप फंड जारी करेगा।
विज्ञापन
आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि नवंबर महीने की राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अक्तूबर 2020 तक की लंबित फेलोशिप राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
इससे पहले शोधकर्ताओं को फेलोशिप तीन-तीन महीने पर मिलती थी लेकिन उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को देखते हुए मासिक आधार पर भुगतान करने का फैसला लिया गया। फेलोशिप की रकम शोधकर्ताओं को खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) मोड के जरिए भेजी जा रही है।
विज्ञापन
आयोग ने कहा है कि कोरोना महामारी को देखते हुए उन शोधकर्ताओं को भी मासिक भुगतान करने का फैसला लिया गया है जिनके संस्थानों ने केनरा बैंक के पोर्टल पर उनका मासिक पुष्टि डाटा भी अपलोड नहीं किया है। अप्रैल से संस्थानों से पुष्टि के बगैर भी शोधकर्ताओं को फेलोशिप का भुगतान किया जारहा है।
कमेंट
कमेंट X