फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC’s professors of practice portal for teachers attracts over 4k applications

NEP 2020: यूजीसी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस पोर्टल पर आए 4300 से अधिक आवेदन, पहल से जुड़े 140 उच्च शिक्षा संस्थान

Sun, 02 Jul 2023 11:48 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

NEP 2020: यूजीसी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस पोर्टल पर रविवार सुबह तक, 4388 विशेषज्ञों या पेशेवरों और 140 विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है। शैक्षणिक पदों के लिए पंजीकरण कराने वालों में इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, मीडिया और साहित्य के क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। 

विज्ञापन
UGC’s professors of practice portal for teachers attracts over 4k applications
प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उच्च शिक्षा नियामक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा प्रस्तावित कॉलेज शिक्षकों की एक नई श्रेणी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस (Professors of Practice) को अच्छा खासा रूझान मिला है। आयोग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 4300 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों और पेशेवरों ने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस बनने के लिए आवेदन किया है और कम से कम 140 उच्च शिक्षा संस्थानों ने इन विशेषज्ञों को शामिल करने में रुचि व्यक्त की है।

विज्ञापन

आयोग ने पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के एक हिस्से के रूप में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस योजना की शुरुआत की थी। विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवी पेशेवरों को काम पर रखने की सुविधा प्रदान करके शिक्षा और उद्योग के बीच अंतर को पाटने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा 16 मई को प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के लिए पंजीयन पोर्टल pop.ugc.ac.in लॉन्च किया गया था। 

रविवार सुबह तक, 4388 विशेषज्ञों या पेशेवरों और 140 विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है। शैक्षणिक पदों के लिए पंजीकरण कराने वालों में इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, मीडिया और साहित्य के क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि प्रैक्टिस के प्रोफेसरों की अवधारणा पूरे देश में जोर पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों सहित कई विश्वविद्यालय अब पीओपी यानी  प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की नियुक्ति कर रहे हैं। यह विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में हमारे छात्रों को सलाह देने और प्रशिक्षित करने का एक उपयुक्त समय है। पीओपी के परिणामस्वरूप बड़े स्तर पर उद्योग जगत- शैक्षणिक संस्थानों का सहयोग भी हो सकता है। यूजीसी औद्योगिक निकायों को पत्र लिखकर पीओपी अवधारणा को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है।
 

विज्ञापन

प्रोफेसर कुमार ने कहा कि आयोग अब यह समझने के लिए डेटा का विश्लेषण करेगा कि अन्य प्रकार के पेशेवर पदों के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम यह भी जांच रहे हैं कि जिन लोगों ने पंजीकरण कराया है वे सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं या नहीं। इसके अलावा, हम पोर्टल को भी संशोधित कर रहे हैं और अयोग्य लोगों को पंजीकरण करने से रोकने के लिए वर्षों के अनुभव सहित स्वचालित फिल्टर जोड़ रहे हैं।

यूजीसी प्रमुख ने कहा कि कम से कम 15 वर्षों का अनुभव व विशेषज्ञता वाले विशेषज्ञ इन पदों के लिए पात्र होंगे। कई संस्थानों ने पोर्टल पर इन पदों के लिए रिक्तियों का विज्ञापन भी शुरू कर दिया है। उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेज ने उद्यमिता में अभ्यास के प्रोफेसर की सेवाएं लेने के लिए एक रिक्ति प्रकाशित की है, और हरियाणा में एमवीएन विश्वविद्यालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानूनी के क्षेत्र में दो-दो रिक्तियां पोस्ट की हैं। प्रोफेसर कुमार ने कहा कि पोर्टल पर पंजीकृत विशेषज्ञ अब सीधे इन विज्ञापित पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें विश्वविद्यालयों के अलग-अलग पोर्टलों पर नौकरियों की तलाश करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed