फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Providing information about fees ranking recognition and admission on website mandatory

UGC: फीस, रैंकिंग, मान्यता और प्रवेश की जानकारी वेबसाइट पर देनी अनिवार्य, सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी

Wed, 07 Feb 2024 07:49 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 07:49 AM IST
सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिभावकों, छात्रों, शोधार्थियों, विशेषज्ञों, पूर्व छात्र, आम लोगों समेत अन्य हितधारकों से उच्च शिक्षा में बदलाव को लेकर विश्वविद्यालयों से जानकारी मांगी गई थी।

विज्ञापन
UGC Providing information about fees ranking recognition and admission on website mandatory
UGC Update - फोटो : PTI

विस्तार

छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। अब कोई भी उच्च शिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय फीस, रैंकिंग, मान्यता, प्रवेश, पाठ्यक्रम, शोध, पेटेंट, विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों से समझौते व शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता के नाम पर अब छात्रों और अभिभावकों को धोखा नहीं दे सकेंगे। विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट पर इन 11 विषयों की जानकारी अपलोड करनी अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिभावकों, छात्रों, शोधार्थियों, विशेषज्ञों, पूर्व छात्र, आम लोगों समेत अन्य हितधारकों से उच्च शिक्षा में बदलाव को लेकर विश्वविद्यालयों से जानकारी मांगी गई थी। लेकिन रिपोर्ट में पता चला कि अधिकतर विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर फीस, दाखिला, प्रोस्पेक्टस, रिसर्च, फैकल्टी, लाइब्रेरी, वार्षिक रिपोर्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां अपलोड नहीं की गई है।
विज्ञापन


इसी कारण छात्र और अभिभावक अक्सर भ्रमित होते हैं। इसके अलावा हितधारकों को काफी असुविधा और अनिश्चितता का सामना भी करना पड़ता है। इसीलिए सभी उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट पर 11 विषयों की जानकारियां अपलोड करके सार्वजनिक करनी अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर मिलेगी यह जानकारियां
विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट पर एडमिशन व फीस (फीस, प्रोस्पेक्टस की सॉफ्ट कॉपी, विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की फीस, फीस वापसी, विदेशी छात्रों के लिए दाखिला नियम), शोध (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेल, पब्लिकेशन, पेटेंट, विदेशी व उद्योगों से किए गए समझौते), अकादमिक (कार्यक्रम, कैलेंडर, स्कूल, डिपार्टमेंट, लाइब्रेरी), उच्च शिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय (उच्च शिक्षण संस्थान की जानकारी, विश्वविद्यालय में कौन सा एक्ट लागू है, संस्थान, वार्षिक रिपोर्ट, उसके मान्यता प्राप्त, ऑफ कैंपस, एक्रीडिटेशन, रैंकिंग, नेक व एनआईआरएफ ), प्रशासन (कुलपति, कुलाधिपति, रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, मुख्य विजिलेंस अधिकारी, ईसी, एसी, वित्त समिति, विभिन्न विभागों के डीन), स्टूडेंट  स्पोर्ट सर्विस (हॉस्टल, फेलोशिप, स्कॉलरशिप, अकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, डीजी लॉकर, नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल ), एल्यूमनाई (एल्यूमनाई एसोसिएशन, एल्यूमनाई को-ऑर्डिनेशन सेल), सूचना प्रकोष्ठ (आरटीआई, सर्कुलर व नोटिस, जॉब), परिसर सदभाव (ई-समाधान, शिकायत निवारण तंत्र समिति, आंतरिक शिकायत समिति, एंटी रैंगिंग) जैसी जानकारियां अपलोड करनी जरूरी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed