फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Result out at ugcnet.nta.ac.in; Check cutoff for hindi and history

UGC NET Result: यूजीसी नेट का रिजल्ट और मेरिट सूची जारी; हिंदी-इतिहास के लिए इतनी गई कटऑफ

Thu, 17 Oct 2024 09:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 09:57 PM IST
सार

UGC NET June 2024 Cutoff: यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट और सभी विषयों के लिए कटऑफ अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां हिंदी और इतिहास विषय के लिए कटऑफ दी गई है। संबंधित उम्मीदवार नीचे कटऑफ देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UGC NET Result out at ugcnet.nta.ac.in; Check cutoff for hindi and history
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2024) के परिणाम आज, 18 अक्तूबर को घोषित कर दिए हैं। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


इस परीक्षा में कुल 6,84,244 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4,970 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए, 1,12,070 उम्मीदवारों ने पीएचडी के लिए और 53,694 उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त की है।

विज्ञापन

UGC NET Cutoff: सभी विषयों की कटऑफ जारी 

एनटीए ने आधिकारिक नोटिस जारी कर सभी विषयों की कटऑफ भी जारी कर दी है। यहां हिंदी और इतिहास विषय के लिए कटऑफ का विवरण दिया गया है:
 

हिंदी के लिए कटऑफ
श्रेणी जेआरएफ सहायक प्रोफेसर  सिर्फ पीएचडी
अनारक्षित 99.7732052 97.3261003 86.1188058
ओबीसी (एनसीएल) 99.4227042 92.557008 76.3102552
ईडब्ल्यूएस 99.4498307 93.356975 73.1494306
एससी 98.049565 86.4995258 68.7600511
एसटी 95.8888293 82.0337306 66.0797493

 


इतिहास के लिए कटऑफ
श्रेणी जेआरएफ सहायक प्रोफेसर  सिर्फ पीएचडी
अनारक्षित 99.7928431 97.6608584 87.9748739
ओबीसी (एनसीएल) 99.3417755 93.4378028 79.3409723
ईडब्ल्यूएस 99.5152214 92.8707031 77.1103126
एससी 98.2993084 87.7652722 70.8844265
एसटी 97.1252288 83.1547902 65.7422567

कैसे देखें परिणाम? 

1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।  
2. 'UGC NET Result 2024' के लिंक पर क्लिक करें।  
3. अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।  
4. इसके बाद परिणाम को डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।  

विज्ञापन

कटऑफ क्या है? 

कटऑफ वह न्यूनतम अंक या प्रतिशत होता है, जिसे किसी परीक्षा में पास होने या किसी विशेष पद के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को हासिल करना होता है। कटऑफ तय करता है कि कौन से उम्मीदवार परीक्षा में सफल होकर अगले चरण के लिए योग्य होंगे। कटऑफ का निर्धारण कई कारकों पर आधारित हो सकता है, जैसे परीक्षा की कठिनाई, कुल आवेदकों की संख्या, सीटों की उपलब्धता और श्रेणीवार आरक्षण नीतियां (जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी)।

आइये उदाहरण से समझते हैं। यदि किसी विषय के लिए जेआरएफ के लिए कटऑफ 99.5 प्रतिशत है, तो केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने 99.5 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जेआरएफ के लिए पात्र माने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed