फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Result 2024: How to check UGC NET December exam result; These easy steps will help

UGC NET Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम; ये आसान स्टेप्स करेंगे मदद

Wed, 12 Feb 2025 03:13 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 12 Feb 2025 03:13 PM IST
सार

UGC NET December 2024 Result: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट आने के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से नतीजों को डाउनलोड कर सकते है।

विज्ञापन
UGC NET Result 2024: How to check UGC NET December exam result; These easy steps will help
UGC NET Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET December 2024 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कुछ ही दिनों में अपनी आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा (UGC NET December) के नतीजे जारी करेगी। एक बार रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणामों को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।   

विज्ञापन


रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि डालकर  सबमिट करना होगा।

3 से 27 जनवरी के बीच हुई परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा भारत के कई शहरों में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 85 विषय शामिल थे। पहले यह परीक्षा 3 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक होनी थी, लेकिन मकर संक्रांति और पोंगल पर्व को ध्यान में रखते हुए बाद में 15 जनवरी 2025 की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद स्थगित परीक्षा को 21 और 27 जनवरी को करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतिम उत्तर कुंजी हो चुकी जारी

एजेंसी ने 31 जनवरी को यूजीसी नेट परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी। साथ ही एनटीए ने इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी थी। उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी थी।

परीक्षा पैटर्न  

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में दो पेपर शामिल थे। पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपर के लिए कुल 3 घंटे (180 मिनट) का समय था। साथ ही दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 को मिलाकर उम्मीदवारों को कुल 150 प्रश्न दिए जाते हैं। इसके अवाला, परीक्षा में नकारात्मक अंकन योजना नहीं है।
विज्ञापन

UGC NET December Result 2024: कैसे चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट?

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर "UGC NET December 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स (जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि) डालनी होगी।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed