UGC NET Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम; ये आसान स्टेप्स करेंगे मदद
UGC NET December 2024 Result: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट आने के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से नतीजों को डाउनलोड कर सकते है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET December 2024 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कुछ ही दिनों में अपनी आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा (UGC NET December) के नतीजे जारी करेगी। एक बार रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणामों को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट करना होगा।
3 से 27 जनवरी के बीच हुई परीक्षा
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा भारत के कई शहरों में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 85 विषय शामिल थे। पहले यह परीक्षा 3 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक होनी थी, लेकिन मकर संक्रांति और पोंगल पर्व को ध्यान में रखते हुए बाद में 15 जनवरी 2025 की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद स्थगित परीक्षा को 21 और 27 जनवरी को करवाया गया।
अनंतिम उत्तर कुंजी हो चुकी जारी
एजेंसी ने 31 जनवरी को यूजीसी नेट परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी। साथ ही एनटीए ने इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी थी। उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी थी।परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में दो पेपर शामिल थे। पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपर के लिए कुल 3 घंटे (180 मिनट) का समय था। साथ ही दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 को मिलाकर उम्मीदवारों को कुल 150 प्रश्न दिए जाते हैं। इसके अवाला, परीक्षा में नकारात्मक अंकन योजना नहीं है।UGC NET December Result 2024: कैसे चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट?
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर "UGC NET December 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स (जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि) डालनी होगी।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले लें।
कमेंट
कमेंट X