फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Postponed 2024: NTA defers August 26 exam due to Shri Krishna Janmashtami, read more details

UGC NET Postponed 2024: 26 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख को होगा एग्जाम

Wed, 14 Aug 2024 10:53 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 14 Aug 2024 10:53 AM IST
सार

UGC NET Postponed 2024: एनटीए ने 26 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण परीक्षा को रद्द किया गया है।

विज्ञापन
UGC NET Postponed 2024: NTA defers August 26 exam due to Shri Krishna Janmashtami, read more details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UGC NET Postponed 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण 26 अगस्त को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट 2024) को स्थगित कर दिया है। 26 को होने वाली परीक्षा अब 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षण एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा सिटी स्लिप भी अपलोड कर दी है।

विज्ञापन

 
एनटीए ने पहले पूर्ण यूजीसी नेट परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की थी। तारीखों के अनुसार, कुल 7 पेपर - दर्शनशास्त्र, हिंदी, उड़िया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया, संताली - 26 अगस्त को आयोजित होने वाले थे। पेपर के बाद यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई थी

विज्ञापन

यूजीसी नेट परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समस सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है। दर्शनशास्त्र और हिंदी के पेपर सुबह की पाली में आयोजित किए जाएंगे और ओरलिया, नेपाली, मणिपुरी, असमिया, संताली, हिंदी के पेपर दोपहर की पाली में आयोजित किए जाएंगे। एनटीए कुल 83 पेपरों के लिए जेआरएफ और अन्य फेलोशिप प्रदान करने के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा।

यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस साल लगभग 9 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर 19 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed