UGC NET 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट के लिए जारी किए जरूरी निर्देश, आवेदन करने से पहले जरूर पढ़ें अभ्यर्थी
UGC NET June 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 22 से 30 जून के बीच होगी। एनटीए ने एक ही आवेदन करने और सही विषय चुनने सहित कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET June 2026 Guidelines: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 तय की गई है। एनटीए ने आवेदन प्रक्रिया के साथ उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।
यूजीसी नेट परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन पात्रता के लिए आयोजित की जाती है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 |
| करेक्शन विंडो | 22 से 24 मई 2026 |
| एग्जाम सिटी स्लिप जारी | 10 जून 2026 तक |
| एडमिट कार्ड जारी | 15 जून 2026 तक |
| परीक्षा तिथि | 22 से 30 जून 2026 |
एनटीए ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश
एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ने को कहा गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकता है। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन करता है, तो केवल अंतिम आवेदन मान्य माना जाएगा और बाकी सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
इसके अलावा, अलग-अलग विषयों के लिए अलग आवेदन करने की अनुमति भी नहीं होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय अपना विषय बहुत सोच-समझकर चुनना होगा, क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद विषय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
एनटीए ने यह भी कहा है कि आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियां सही और पूर्ण होनी चाहिए। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
ऐसे करें यूजीसी नेट के लिए आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
परीक्षा से पहले रखें ये बातें ध्यान में
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सक्रिय रखें, क्योंकि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी एनटीए द्वारा इन्हीं माध्यमों से साझा की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को करेक्शन विंडो की तारीख भी नोट कर लेनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आवेदन में सुधार किया जा सके।
कमेंट
कमेंट X