{"_id":"6a1548ea63d6da2acd029ef5","slug":"ugc-net-june-2026-correction-window-opens-for-applicants-check-details-here-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET June Exam: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए खुली आवेदन सुधार विंडो, इन विवरणों में कर सकते हैं सुधार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET June Exam: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए खुली आवेदन सुधार विंडो, इन विवरणों में कर सकते हैं सुधार
Tue, 26 May 2026 12:55 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 26 May 2026 12:55 PM IST
सार
UGC NET June Exam 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी गई है। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। एनटीए ने यह सुविधा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शुरू की है।
विज्ञापन
UGC NET Exam June Exam 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET June 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
यह परीक्षा तीन अलग-अलग श्रेणियों में पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जा रही है। JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 जून 2026 से डाउनलोड होगी और एडमिट कार्ड 15 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
UGC NET June 2026 Exam: किन विवरणों में कर सकते हैं सुधार
| विवरण | बदलाव की अनुमति |
|---|---|
| उम्मीदवार का नाम / पिता का नाम / माता का नाम | अनुमति नहीं |
| जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी (PwD/UDID), विषय | अनुमति नहीं |
| मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी/वर्तमान पता, फोटो, हस्ताक्षर | अनुमति है |
| परीक्षा शहर (पता के आधार पर) | अनुमति है (NTA शहर चयन बदल सकता है) |
आवेदन सुधार के लिए शुल्क संबंधित नियम
UGC NET जून 2026 में उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में कुछ सुधार कर सकते हैं। अगर विषय (Subject) बदलने से फीस में कोई फर्क पड़ता है, तो उम्मीदवार को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। लेकिन पहले जमा किया गया शुल्क वापस नहीं मिलेगा।सभी बदलाव तभी मान्य होंगे जब अतिरिक्त शुल्क (अगर लगे) जमा कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि उम्मीदवार को केवल एक बार ही सुधार करने का मौका मिलेगा। एक बार फॉर्म सही करके सबमिट करने के बाद उसे दोबारा बदला नहीं जा सकेगा।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार
- सबसे पहले NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Candidate Login” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Application Number और Password डालकर लॉगिन करें।
- अब “Application Correction Window” लिंक पर क्लिक करें।
- जिस जानकारी में सुधार करना है उसे चुनें (जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर आदि)।
- सही जानकारी भरकर बदलाव सेव करें।
- फॉर्म को दोबारा अच्छे से चेक करें।
- अंत में सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X