फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET June 2026: Application Deadline Approaching, NTA Issues Advisory for Candidates

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द भरें फॉर्म; एनटीए ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 15 May 2026 12:34 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 15 May 2026 12:34 PM IST
सार

UGC NET June 2026 Exam: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म भरकर जमा कर दें और सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, क्योंकि बाद में किसी भी तरह का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
UGC NET June 2026: Application Deadline Approaching, NTA Issues Advisory for Candidates
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UGC NET June 2026 Registration: यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे) निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें और निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करें।

विज्ञापन


फॉर्म भरते समय सभी जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, दिव्यांग स्थिति, विषय और परीक्षा शहर को ध्यान से जांचना जरूरी है, क्योंकि बाद में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित करेगी। यह परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से (CBT मोड में) कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरण में सुधार 22 मई 2026 से 24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा शहर की घोषणा 10 जून 2026 तक
प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड 15 जून 2026 तक
परीक्षा की तिथि 22 जून 2026 से 30 जून 2026 तक
केंद्र, तिथि और शिफ्ट प्रवेश पत्र पर दर्शाए अनुसार
रिकॉर्ड किए गए उत्तरों और उत्तर कुंजी का प्रदर्शन बाद में घोषित किया जाएगा
वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/nta.ac.in

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1150 रुपये है, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 325 रुपये तय किया गया है। तीसरे लिंग (थर्ड जेंडर) के उम्मीदवारों पर भी 325 रुपये का ही शुल्क लागू होगा।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की तरफ से यूजीसी नेट परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। यह परीक्षा इस बात के लिए होती है कि कौन उम्मीदवार कॉलेज और विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर बन सकता है, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पा सकता है या पीएचडी में प्रवेश ले सकता है।

एनटीए जून 2026 में यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित करेगी। यह परीक्षा कंप्यूटर के जरिए (CBT मोड में) कराई जाएगी। इसकी पूरी परीक्षा तिथि और समय की जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें और "New Registration" पर क्लिक करें।
  • दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और चेकबॉक्स पर टिक करके आगे बढ़ें।
  • आपको DigiLocker पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • नया यूजर “Sign Up” करें या मौजूदा यूजर “Login” करें (OTP के माध्यम से)।
  • आधार/PAN/Driving License में से कोई एक पहचान चुनें और विवरण भरें।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद अपनी जानकारी भरें और अकाउंट बनाएं।
  • अनुमति देने के बाद UGC NET आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण भरें, पासवर्ड सेट करें और Captcha दर्ज करें।
  • सभी जानकारी की जांच करके “Submit” पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed