फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET June 2024: Application correction window for UGC NET exam will close today, make changes immediately

UGC NET June 2024: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आज बंद होगी आवेदन सुधार विंडो, यहां से तुरंत करें संपादन

Thu, 23 May 2024 10:45 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Thu, 23 May 2024 10:45 AM IST
सार

UGC NET June 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट 2024) आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगी। कैसे करें फोर्म में संपादन, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
UGC NET June 2024: Application correction window for UGC NET exam will close today, make changes immediately
UGC NET 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

 
विज्ञापन

UGC NET June 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट 2024) आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने एनटीए नेट जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

आपको बता दें की संपादन विंडो रात 11:59 बजे तक ही खुली रहेगी। संपादन सुविधा समाप्त होने के बाद, एनटीए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। एनटीए शहर पर्ची छात्रों को यह सूचित करने के लिए जारी की जाती है कि परीक्षा केंद्र कहाँ स्थित होने की संभावना है।

विज्ञापन

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप दोनों आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा का आयोजन 18 जून को 83 विषयों के लिए पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता प्रदान करने के लिए एनटीए द्वारा वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है।

पिछले वर्ष तक यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती थी।

UGC NET June 2024: संपादित किए जाने वाले विवरण

उम्मीदवारों को केवल जन्म तिथि, श्रेणी, पिता का नाम और माता के नाम में परिवर्तन की अनुमति है।

इसके अलावा अभ्यर्थी के नाम, लिंग, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी और पत्राचार पता, परीक्षा शहर में कोई परिवर्तन करने की अनुमति उम्मीदवारों को नहीं है।

विज्ञापन

UGC NET June 2024: कैसे करें संपादन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • यूजीसी नेट आवेदन पत्र सुधार लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फार्म में संपादन करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • संपादन शुल्क जमा करने के बाद पेज को डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed