फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET December 2024 held between January 3 to 16, admit cards will come soon; know details

UGC NET December 2024: यूजीसी नेट परीक्षा तीन से 16 जनवरी के बीच होगी, जल्द आएंगे प्रवेश पत्र; जानें डिटेल्स

Mon, 23 Dec 2024 12:10 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एनटीए ने शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा का आयोजन 3 से 16 जनवरी के बीच किया जाएगा। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
UGC NET December 2024 held between January 3 to 16, admit cards will come soon; know details
UGC NET December 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UGC NET December 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर (UGC NET December) 2024 परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाल ही में एजेंसी ने परीक्षा का विषयवार शेड्यूल भी जारी किया था। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in.) पर जाकर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। अब अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और शहर सूचना पर्ची का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी स्लिप का महत्व

एनटीए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (UGC NET Exam City Slip) केवल परीक्षा शहर की जानकारी प्रदान करने के लिए जारी करती है। सिटी स्लिप एग्जाम शुरू होने से 8 दिन पहले यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा से केवल चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह स्लिप एडमिट कार्ड का स्थान नहीं ले सकती और परीक्षा के लिए आपको एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल पहचान पत्र भी लेकर जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

UGC NET December 2024: कब होगा यूजीसी नेट एग्जाम 

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के आयोजन के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है और एनटीए द्वारा एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कभी भी जारी हो सकती है। परीक्षा का आयोजन 3 से 16 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।

UGC NET Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। परीक्षा 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में दो खंड शामिल होंगे। दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और पेपर के बीच कोई समय अंतराल नहीं होगा।

UGC NET City Slip Download: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

  • सिटी स्लिप जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

  • अब होमपेज पर एक्टिव सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

  • आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज प्रदर्शित होगा।

  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed