फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET December 2024 Exam Form Last Date Extended till 11 Decmeber; Apply till 11.59 at ugcnet.nta.ac.in

UGC NET 2024: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने का एक और मौका, आज रात इतने बजे तक भर दें फॉर्म

Wed, 11 Dec 2024 03:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 03:34 PM IST
सार

UGC NET Form Last Date: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक दिन बढ़ा दिया है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का एक और मौका है। 
 

विज्ञापन
UGC NET December 2024 Exam Form Last Date Extended till 11 Decmeber; Apply till 11.59 at ugcnet.nta.ac.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

UGC NET December 2024 Last Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक दिन बढ़ाकर अब 11 दिसंबर, 2024 कर दिया है। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे और परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आज ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन के लिए शुल्क जमा करने का अंतिम समय 12 दिसंबर 2024 की रात 11:59 बजे तक रखा गया है।

विज्ञापन

आवेदन में सुधार के लिए नई तिथियां

आवेदन तिथि बढ़ाने के साथ ही एनटीए ने करेक्शन विंडो की तारीखों में भी बदलाव किया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि की है, वे 13 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक रात 11:59 बजे तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क और भुगतान के विकल्प

आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शुल्क का विवरण निम्न प्रकार है:

  • जनरल श्रेणी: 1150 रुपये
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 600 रुपये
  • एससी/एसटी/पीएच: 325 रुपये

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन

UGC NET Admit Card: परीक्षा तिथियां और एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 1 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथियों से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।

UGC NET Application: आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के चरण

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर विजिट करें।
  • होमपेज पर UGC-NET December 2024: Click Here to Register/Login लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • फॉर्म के अगले चरण में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म को अंतिम बार जांचें, सबमिट करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
  • इन चरणों को पूरा कर अभ्यर्थी अपनी यूजीसी नेट आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक समाप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed