UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर परिक्षा के लिए आज से करें आवेदन, ये रहा लिंक; जनवरी में होगा एग्जाम
UGC NET December 2024: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परिक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET December 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यूजीसी नेट 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने अपने ऑनलाइन आवेदन में सभी सही विवरण भरे हैं जैसे ईमेल पता और मोबाइल नंबर, क्योंकि परीक्षा से संबंधित सभी विवरण उसी के माध्यम से बताए जाएंगे। एनटीए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आयोजित करेगा।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आवेदन शुल्क 1150 रुपये है, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए 600 रुपये और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 325 रुपये का भुगतान करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करना 19 नवंबर ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर फॉर्म सुधार विंडो शुरू होती है 12 दिसंबर फॉर्म सुधार विंडो बंद हो गई है
महत्वपूर्ण तिथियां
| घटनाक्रम | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करना | 19 नवंबर 2024 |
| ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | 11 दिसंबर 2024 |
| फॉर्म सुधार विंडो शुरू होती है | 12 दिसंबर 2024 |
| फॉर्म सुधार विंडो बंद होती है | 13 दिसंबर 2024 रात 11:50 बजे |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू | घोषित होना बाकी |
| परीक्षाएं शुरू | 10 जनवरी 2025 |
| परीक्षा की अंतिम तिथि | 19 जनवरी 2025 |
पात्रता मानदंड
एनटीए पात्रता मानदंडों के अनुसार, मानविकी (भाषाओं सहित), सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान आदि विषयों में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष में कम से कम 55% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
कमेंट
कमेंट X