UGC NET Answer Key Challenge: यूजीसी नेट उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आखिरी मौका, ऐसे दर्ज कराएं आपत्तियां
UGC NET December 2022 Answer Key : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार, 25 मार्च, 2023 को UGC NET दिसंबर 2022 उत्तर कुंजी चैलेंज विंडो को बंद कर देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET December 2022 Answer Key Challenge Last Chance: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार, 25 मार्च, 2023 को UGC NET दिसंबर 2022 उत्तर कुंजी चैलेंज विंडो को बंद कर देगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 आंसर की को डाउनलोड कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2022 आंसर की को रात 11:50 बजे तक चुनौती दे सकेंगे।
UGC NET Answer Key Challenge: प्रति चुनौती प्रश्न-उत्तर के लिए 200 रुपये शुल्क
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार, जो उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे चैलेंज विंडो के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर चुनौती दे सकते हैं और चुनौती शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रति उत्तर के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
फैक्स या ई-मेल और किसी अन्य मायध्म से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों से आपत्तियां मिलने के बाद एनटीए फाइनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
UGC NET Answer Key: आपत्तियां कैसे दर्ज करें?
UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 15 मार्च, 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पांच चरणों में आयोजित की गई थी। UGC NET दिसंबर 2022 की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :-
-
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें। -
होम पेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 आंसर की के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें। -
अपना वैध पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें और सबमिट करें। -
UGC NET दिसंबर 2022 की उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी। -
चुनौती दी जाने वाली प्रश्न आईडी पर क्लिक करें। सहायक दस्तावेज जोड़ें और सबमिट करें। -
चुनौती भरे प्रश्नों के लिए भुगतान करें। -
पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X