UGC NET Answer Key 2023: जारी होने वाली है यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, लॉगिन क्रेडेंशियल रखें तैयार
UGC NET December Answer Key 2023: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा संपन्न हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET 2023 Answer Key: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2023 की उत्तर कुंजी रिस्पॉन्स शीट 2023 के साथ जारी करेगा। यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET 2023 उठा सकेंगे आपत्तियां
यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 पीडीएफ प्रारूप में जारी करेगा। जिसमें प्रत्येक विषय के लिए प्रोविजनल आंसर होंगे। उम्मीदवार उत्तरों के साथ अपने उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित अंकों की गिनती कर सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तरों में गड़बड़ी मिलती है, तो वे संबंधित प्रश्न को चुनौती दे सकेंगे। यूजीसी उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति देगा। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी और यदि कोई संशोधन करना होगा तो किया जाएगा। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। यूजीसी नेट दिसंबर परिणाम 2023 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 लिखित परीक्षा 06, 07, 08, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X