UGC NET June Exam: 26 जून को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड
UGC NET Admit Card: एनटीए ने 26 जून को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस तारीख को है, वे नीचे दिए गए लिंक से अपना प्रवेश पत्र तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Exam 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 जून को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस दिन निर्धारित है, वे अब अपना प्रवेश पत्र ugcnet.nta.ac.in आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि (Date of Birth) का उपयोग लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में करना होगा।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए 25, 26, 27 और 28 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप (परीक्षा शहर की पर्ची) पहले ही जारी कर दी थी।
एडमिट कार्ड में ये विवरण होंगे शामिल
एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पता, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, उम्मीदवार की फोटो, सिग्नेचर और महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं। अब NTA ने 26 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है।
एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा का समय
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 से 29 जून तक आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा में दो खंड शामिल होंगे: पेपर-I और पेपर-II। दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा और उम्मीदवारों को कुल तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर, UGC NET जून 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- अब अपना प्रवेश पत्र देखें और डाउनलोड कर लें।
- अंत में उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने जरूर रख लें।
कमेंट
कमेंट X