फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET admit card 2025 for June 25 out at ugcnet.nta.ac.in, direct link here

UGC NET Exam: 25 जून को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का प्रवेश पत्र हुआ जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Sun, 22 Jun 2025 09:30 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 22 Jun 2025 09:30 AM IST
सार

UGC NET Admit Card: एनटीए ने 25 जून को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस तारीख को है, वे नीचे दिए गए लिंक से अपना प्रवेश पत्र तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UGC NET admit card 2025 for June 25 out at ugcnet.nta.ac.in, direct link here
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UGC NET Exam 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 25 जून को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस दिन निर्धारित है, वे अब अपना प्रवेश पत्र ugcnet.nta.ac.in आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि (Date of Birth) का उपयोग लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में करना होगा। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए 25, 26 और 27 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप (परीक्षा शहर की पर्ची) पहले ही जारी कर दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में ये विवरण होंगे शामिल

एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पता, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, उम्मीदवार की फोटो, सिग्नेचर और महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं। अब NTA ने 25 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। 

एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

परीक्षा का समय

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा में दो खंड शामिल होंगे: पेपर-I और पेपर-II। दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा और उम्मीदवारों को कुल तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर, UGC NET जून 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  • यहां अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • अब अपना प्रवेश पत्र देखें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने जरूर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed