फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Admit Card 2021 for Phase 3 Exam Released Sarkari Exam Direct Link Here

UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट तीसरे चरण की परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 29 Dec 2021 12:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 12:35 PM IST
सार

UGC NET JRF 2021 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 4 और 5 जनवरी, 2022 को होने वाली यूजीसी नेट चरण 3 परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
UGC NET Admit Card 2021 for Phase 3 Exam Released Sarkari Exam Direct Link Here
UGC NET JRF 2021-22 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 04 और 05 जनवरी, 2022 को होने वाली यूजीसी नेट जेआरएफ की तीसरे चरण की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एनटीए द्वारा पहले जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यूजीसी नेट चरण- I परीक्षा की कुछ परीक्षाएं, चरण- III परीक्षा के साथ 04 और 05 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा, जिन्हें एनटीए द्वारा उस वक्त चक्रवात जवाद के कारण स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2021 दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्र के लिए उपस्थित होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन के माध्यम से लॉग इन करना होगा। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और शहरों की सूची आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

यूजीसी नेट 2021 चरण- III परीक्षा तिथियां

पहला दिन (04 जनवरी)

विषय कोड विषय नाम शिफ्ट
5 समाज शास्त्र शिफ्ट 1
     

दूसरा दिन (05 जनवरी)

विषय कोड विषय नाम शिफ्ट
80 भूगोल (समूह 1) शिफ्ट 1
80 भूगोल (समूह 2) शिफ्ट 2

यूजीसी नेट 2021 चरण- I (स्थगित परीक्षा तिथियां)

परीक्षा तिथि (04 जनवरी)

विषय कोड विषय नाम शिफ्ट
10 सामाजिक कार्य शिफ्ट 1
55 श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और सामाजिक कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन शिफ्ट 1
23 उड़िया शिफ्ट 2
27 तेलुगू शिफ्ट 2

विज्ञापन

UGC NET Admit Card 2021 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2021 चरण 3 प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना आवश्यक है।

  • चरण 1: एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर 'यूजीसी नेट 2021 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: यह नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित होगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
  • चरण 4: आगे बढ़ने के लिए लॉगिन टैब पर क्लिक करें और स्क्रीन पर यूजीसी नेट प्रवेश-पत्र प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5: एडमिट कार्ड पीडीएफ पर छपे विवरण और निर्देशों की जांच करें।
  • चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

UGC NET JRF 2021-22 परीक्षा विवरण

  1. यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 2021 सीबीटी मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
  2. UGC NET JRF परीक्षा में 2 पेपर होंगे। पेपर, I 50 अंक का होगा और इसमें 100 प्रश्न होंगे।
  3. इसी तरह UGC NET JRF के पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे और यह 200 अंकों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed