फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2025: Applicants Can Edit Details in Registration Form Starting Tomorrow

UGC NET 2025: यूजीसी नेट दिसंबर के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में हो गई है गलती? कल से कर सकते हैं इन विवरणों में सुधार

Sun, 09 Nov 2025 05:55 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 09 Nov 2025 05:55 PM IST
सार

UGC NET December 2025 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल से आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। अगर आप के आवेदन फॉर्म में गलती हो गई है, तो उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विवरण अपडेट कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UGC NET 2025: Applicants Can Edit Details in Registration Form Starting Tomorrow
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, UGC - फोटो : X(@ugc_india)

विस्तार

UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 10 नवंबर 2025 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन किया है और वे अपने फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2025 करेक्शन विंडो 10 नवंबर 2025 से शुरू होकर 12 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को केवल एक ही बार फॉर्म में बदलाव करने का मौका मिलेगा। करेक्शन फॉर्म सबमिट होने के बाद यह फ्रीज हो जाएगा और किसी भी स्थिति में दूसरा बदलाव संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन?

उम्मीदवार अपने UGC NET दिसंबर 2025 आवेदन फॉर्म में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को सुधार सकते हैं। इनमें जन्मतिथि, कैटेगरी, पिता का नाम और माता का नाम शामिल हैं। उम्मीदवार इन जानकारियों को करेक्शन विंडो के दौरान सही कर सकते हैं।

इन विवरणों में नहीं कर सकते हैं बदलाव

कुछ जानकारियों में उम्मीदवार बदलाव नहीं कर सकते। इनमें उम्मीदवार का नाम, जेंडर, फोटो और सिग्नेचर, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, स्थायी और अस्थायी पता, और एग्जाम सिटी (परीक्षा शहर) शामिल हैं। इन जानकारियों में कोई भी बदलाव संभव नहीं होगा।

ऐसे करें आवेदन में सुधार

  • सबसे पहले आप अधिकारिक वेबसाइट  ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब‘Correction’ लिंक पर क्लिक करें
  • होमपेज पर “UGC NET दिसंबर 2025 आवेदन में सुधार” या “Correction Window” लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/Date of Birth का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • फॉर्म में उन जानकारियों को अपडेट करें जिन्हें सुधार की अनुमति है। 
  • सभी जानकारी सही भरी गई है या नहीं, यह ध्यान से चेक करें।
  • सुधार करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed