फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2024: New dates for UGC-NET exam announced, to be held between 21st August to 4th September

UGC NET 2024: यूजीसी-नेट परीक्षा की नई तारीखों का एलान, 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगा आयोजन

Sat, 29 Jun 2024 11:05 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Sat, 29 Jun 2024 11:05 AM IST
सार

UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने विश्वविद्यालय अनुदान ने आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) 2024 जून सत्र की परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। क्या हैं परीक्षा की नई तारीखें, यहां पढ़ें। 

विज्ञापन
UGC NET 2024: New dates for UGC-NET exam announced, to be held between 21st August to 4th September
UGC NET 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

 
विज्ञापन

UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने विश्वविद्यालय अनुदान ने आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) 2024 जून सत्र की परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, UGC NET जून 2024 की परीक्षा 21 अगस्त से लेकर 4 सितंबर 2024 के बीच देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

इसके अलावा, संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता की परीक्षा (सीएसआईआर यूजीसी नेट) 25 से 27 जुलाई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। ये दोनों परीक्षाएँ भारतीय विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में लेक्चररशिप और रिसर्च फेलोशिप लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन


एजेंसी ने यूजीसी नेट 2024 परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित करने की भी घोषणा की, जो इस वर्ष ऑफ़लाइन पेन और पेपर प्रारूप से एक बदलाव है। आपको बता दें की इस महीने की शुरुआत में, 18 जून को आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें सामने आने के बाद जांच की गई थी, जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने अगले दिन परीक्षा रद्द कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा 'परीक्षा प्रक्रिया की सर्वोच्च स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द किया जाता है। नई परीक्षा कराई जाएगी और उसकी जानकारी जल्द साझा कर दी जाएगी। 

मामले की व्यापक जांच सीबीआई करेगी।' यूजीसी-नेट परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए देना जरूरी है।

UGC NET 2024: क्या हैं परीक्षा की नई तारीखें 

यूजीसी नेट परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच में आयोजित की जाएंगी। वहीं  सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए 25-27 जुलाई 2024 की तारीखें निर्धारित की गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed