{"_id":"66bee149076c2c6d2b031439","slug":"ugc-net-2024-city-intimation-slip-released-for-august-28-to-september-4-exams-admit-card-soon-2024-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET Exam 2024: यूजीसी नेट परीक्षाओं के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, 28 अगस्त से चार सितंबर तक होगा एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET Exam 2024: यूजीसी नेट परीक्षाओं के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, 28 अगस्त से चार सितंबर तक होगा एग्जाम
Fri, 16 Aug 2024 10:50 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:50 AM IST
सार
UGC NET Exam 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 28 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षाओं के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हेने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET Exam 2024
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Exam 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 28 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in. के माध्यम से यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
यूजीसी अधिसूचना में कहा गया है, "एनटीए अब 28, 29 और 30 अगस्त 2024 और 02, 03 और 04 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए परीक्षा शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना प्रदर्शित कर रहा है।"
विज्ञापन
अधिसूचना में आगे यह भी कहा गया, "उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उस शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। यूजीसी-नेट जून 2024 का प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा।"
ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी ugcnet.nta.nic.in. पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'यूजीसी नेट जून 2024 सिटी इंटिमेशन के लिए यहां क्लिक करें'।
- इसके बाग स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- अब पूछे गए क्रेडेंशियल, यानी अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी यूजीसी नेट 2024 परीक्षा सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- विवरण जांचें, इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
कमेंट
कमेंट X