{"_id":"6778f0b3696a23636d0b625c","slug":"ugc-net-2024-admit-card-released-for-january-6-7-and-8-download-from-direct-link-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की इन तारीखों का एडमिट कार्ड जारी; अभी इस लिंक से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की इन तारीखों का एडमिट कार्ड जारी; अभी इस लिंक से करें डाउनलोड
Sat, 04 Jan 2025 02:03 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:03 PM IST
सार
UGC NET Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए 6, 7 और 8 जनवरी 2025 को होने वाली एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET December 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर (UGC NET December) 2024 के लिए 6, 7 और 8 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और उम्मीदवार की जानकारी के बारे में आवश्यक विवरण शामिल हैं।
विज्ञापन
यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और उम्मीदवार की जानकारी के बारे में आवश्यक विवरण शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा तिथि और समय
यूजीसी नेट परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच आयोजित होगी।जल्द आएंगे अन्य परीक्षा तिथि के एडमिट कार्ड
बता दें कि सिटी स्लिप एग्जाम शुरू होने से 8 दिन पहले यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा से केवल चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह स्लिप एडमिट कार्ड का स्थान नहीं ले सकती और परीक्षा के लिए आपको एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल पहचान पत्र भी लेकर जाना अनिवार्य होगा।इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर अपना फोटो, हस्ताक्षर, बारकोड और क्यूआरकोड जांचने के लिए कहा गया है। एनटीए ने कहा कि अगर फोटो, हस्ताक्षर, बारकोड और क्यूआरकोड में से कोई भी गायब है, तो उम्मीदवारों को इसे फिर से डाउनलोड करना चाहिए।परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 और पेपर 2। परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे (180 मिनट) है। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 को मिलाकर उम्मीदवारों को कुल 150 प्रश्न दिए जाते हैं। इसके अवाला, परीक्षा में नकारात्मक अंकन योजना नहीं है।UGC NET Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक का चयन करें
- लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
यदि उम्मीदवारों को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X