फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Directs Universities Colleges to Award Degrees within 180 days of Result Declaration

यूजीसी के दिशा-निर्देश : कॉलेज और विश्वविद्यालय रिजल्ट से 180 दिन के भीतर छात्रों को दें डिग्रियां, अन्यथा कार्रवाई

Sun, 10 Apr 2022 06:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 06:42 PM IST
सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के द्वारा समय मार्क शीट और डिग्री उपलब्ध न कराए जाने को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को एक सर्कुलर जारी कर चेताया भी है।

विज्ञापन
UGC Directs Universities Colleges to Award Degrees within 180 days of Result Declaration
ugc - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के द्वारा समय मार्क शीट और डिग्री उपलब्ध न कराए जाने को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को एक सर्कुलर जारी कर चेताया भी है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को क्वालीफाइंग एग्जाम के रिजल्ट जारी होने के 180 दिनों की अवधि के भीतर सभी सफल छात्रों को डिग्री देने को कहा है। 

विज्ञापन

 

यूजीसी की ओर से जारी दिशा-निर्देश संबंधी सर्कुलर को उम्मीदवार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ugc.ac.in पर पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेज के प्राचार्यों को भेजे पत्र में यह भी कहा है कि वह उन विश्वविद्यालयों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जो यूजीसी के नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में डिग्री उपलब्ध कराने में विफल रहेंगे।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर जारी आधिकारिक सर्कुलर में कहा गया है कि उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों को डिग्री देने में देरी के संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें और आरटीआई प्रश्न प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए, आयोग ने यह निर्णय किया है कि छात्रों को अर्हता प्राप्त करने और उनके लिए पात्र बनने की तारीख यानी फाइनल रिजल्ट की तारीख से 180 दिन के भीतर उन्हें डिग्री और मार्कशीट उपलब्ध कराई जाए। 

 

विज्ञापन

यूजीसी ने पत्र में कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि किसी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद समय पर डिग्री प्राप्त करना एक छात्र का अधिकार है। यूजीसी ने आग्रह किया कि सभी उच्च शिक्षा संस्थान नियमों का पालन करें और निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर योग्य छात्रों को डिग्री प्रदान करें। ताकि उन्हें किसी और संस्थान में दाखिला लेने में समस्या न आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed