फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UGC declares 24 universities as fake, maximum from Uttar Pradesh followed by Delhi

यूजीसी ने 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और दिल्ली में

Wed, 07 Oct 2020 07:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 07 Oct 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
UGC declares 24 universities as fake, maximum from Uttar Pradesh followed by Delhi
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - फोटो : यूजीसी

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने बुधवार को देश के 24 स्वयंभू और गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों की एक सूची जारी की। यूजीसी ने इन संस्थानों को फर्जी करार दिया है। आयोग की सूची के अनुसार इसमें सबसे ज्यादा संस्थान उत्तर प्रदेश और उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, छात्रों और जनता को बताया जाता है कि वर्तमान में 24 स्वयंभू और गैर मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी कानून का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं। इन्हें फर्जी यूनिवर्सिटी घोषित किया गया है और इन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूजीसी की इस फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल आठ संस्थान अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में ऐसे सात और ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दो-दो संस्थान हैं। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और महाराष्ट्र में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय है। 

उत्तर प्रदेश में चल रहे हैं ये फर्जी विश्वविद्यालय

  • वारणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
  • महिला ग्राम विद्यापीठ/विश्वविद्यालय, प्रयाग
  • गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रोकॉमप्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
  • उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसी कलां, मथुरा
  • महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
  • इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीट्यूशनल एरिया, माकनपुर, नोएडा

राजधानी दिल्ली में चल रहे ये फर्जी विश्वविद्यालय

  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
  • यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • एडीआर-सेंट्रिक जूरीडीकल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस
  • विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एमप्लॉयमेंट, दिल्ली
  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी

इन राज्यों में भी चल रहे हैं ये फर्जी विश्वविद्यालय

  • पश्चिम बंगाल : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता और इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
  • ओडिशा : नवभारत शिक्षा परिषद, राउरकेला और नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मयूरभंज
  • कर्नाटक : बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी, बेलगाम
  • केरल : सेंट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम, केरल
  • महाराष्ट्र : राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
  • आंध्र प्रदेश : क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
  • पुडुचेरी : श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed