{"_id":"5ed5fb608ebc3e90591e56c2","slug":"ugc-asks-universities-not-to-insist-on-immediate-fee-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी ने कहा- विश्वविद्यालय और कॉलेज स्थिति सामान्य होने तक फीस के लिए विद्यार्थियों पर न बनाएं दबाए","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी ने कहा- विश्वविद्यालय और कॉलेज स्थिति सामान्य होने तक फीस के लिए विद्यार्थियों पर न बनाएं दबाए
Tue, 02 Jun 2020 01:05 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
यूजीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों पर फीस का दबाव न बनाएं। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के सामान्य होने तक कोई भी यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को फीस के लिए परेशान करें। यूजीसी ने कहा कि यह कठिन वक्त है और छात्रों एवं अभिभावकों की ओर से यह जानकारी मिली है कि विवि और कॉलेज छात्रों पर परीक्षा फीस, ट्यूशन फीस, सेमेस्टर फीस सहित अन्य प्रकार के शुल्क तत्काल जमा करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने सभी कुलपतियों और कॉलेज प्राचार्यों से कहा है कि अगर कोई विद्यार्थी फीस चुकाने में असमर्थ है तो इस बात पर अमल करें। फीस पेमेंट के वैकल्पिक उपाय किए जाएं ताकि किसी विद्यार्थी को परेशानी न हो। गौरतलब है कि सरकारी विवि में यूजी व पीजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड पर 29 जून से 31 जुलाई के बीच होंगी। स्नातक अंतिम वर्ष के करीब 3 लाख व पीजी चौथे सेमेस्टर के 1 लाख छात्र ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होंगे। यूजीसी ने विवि व कॉलेजों को सुझाव दिया है कि वे छात्रों से एक साथ फीस न लें। विद्यार्थियों को फीस जमा करने के विकल्प दिए जा सकते हैं, ताकि उन पर भी बोझ न पड़े।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X