फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC asks all universities and higher education institutions to use CUET scores for ug programme

UGC: यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUCT स्कोर जरूरी, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को निर्देश

Fri, 17 Feb 2023 06:22 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 17 Feb 2023 06:22 PM IST
सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों से कहा है कि स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी के स्कोर का उपयोग करें।

विज्ञापन
UGC asks all universities and higher education institutions to use CUET scores for ug programme
CUET (सीयूइटी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UCG On CUET: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) से स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के स्कोर के आधार पर प्रवेश देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

यूजीसी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यह कदम छात्रों को अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होने वाली कई परीक्षाओं में शामिल होने से बचाएगा। इससे विभिन्न बोर्डों के सभी छात्रों को सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षाओं में शामिल होने का समान अवसर मिलेगा। आयोग ने सभी संबंधित संस्थानों से जुलाई 2023 तक अपनी यूजी और पीजी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने और 01 अगस्त, 2023 तक शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा प्रत्येक दिन 3 शिफ्ट में 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जो उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर होगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा पैटर्न और विषय पिछले वर्ष के समान ही हैं। इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एक या दो भाषाओं और सामान्य परीक्षा के अलावा 06 डोमेन विषय दे सकते हैं। इस बीच, सीयूईटी पीजी 2023 जून 2023 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed