फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC, AICTE warn Indian students against enrolling themselves in Pak educational institutes

चेतावनी : यूजीसी, एआईसीटीई ने जारी कीं गाइडलाइन, पाकिस्तानी संस्थानों में दाखिला न लें भारतीय छात्र

Fri, 22 Apr 2022 11:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 11:33 PM IST
सार

UGC, AICTE: उच्च शिक्षा नियामक संस्थानों ने भारतीय छात्रों से पाकिस्तान के किसी भी कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में दाखिला नहीं लेने का आग्रह किया है। फिर भी ऐसा करने पर वाले छात्र भारत में नौकरी खोजने या उच्च शिक्षा हासिल करने के योग्य नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
UGC, AICTE warn Indian students against enrolling themselves in Pak educational institutes
यूजीसी, एआईसीटीई की चेतावनी

विस्तार

UGC, AICTE warn Indian students:  यूजीसी और एआईसीटीई ने शुक्रवार को एक परामर्श जारी करते हुए भारतीय छात्रों को पाकिस्तानी संस्थानों में दाखिला को लेकर चेताया है। उच्च शिक्षा नियामक संस्थानों ने भारतीय छात्रों से पाकिस्तान के किसी भी कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में दाखिला नहीं लेने का आग्रह किया है। फिर भी ऐसा करने पर वाले छात्र भारत में नौकरी खोजने या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के योग्य नहीं रहेंगे।

विज्ञापन

पिछले महीने चीन को लेकर आई थी चेतावनी

यह परामर्श विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा उच्च शिक्षा नियामकों द्वारा चीन में उच्च अध्ययन करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों को चेतावनी देने के एक महीने के बाद आया है। उच्च शिक्षा नियामकों के चेतावनी परामर्श में कहा गया है कि वहां डिग्री पाठ्यक्रम भी पूर्वानुमोदन के बिना संचालित किए जाते हैं। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी इसकी अनुमति नहीं देते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में रोजगार या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे

परामर्श अधिसूचना में कहा गया है कि सभी भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पाकिस्तान की यात्रा न करें। अगर भारत का कोई भी नागरिक/ प्रवासी नागरिक जो पाकिस्तान के किसी भी डिग्री कॉलेज/ शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहता है तो ऐसा करने के बाद पाकिस्तान में प्राप्त शैक्षिक योग्यता के आधार पर वह भारत में रोजगार या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होगा।  

 
 

विज्ञापन

पीओके को लेकर भी जारी हुई थी चेतावनी

हालांकि, प्रवासी और उनके बच्चे, जिन्होंने पाकिस्तान में उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल की है और जिन्हें भारत द्वारा नागरिकता प्रदान की गई है, गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी प्राप्त करने के बाद भारत में रोजगार पाने के पात्र होंगे। एडवाइजरी जारी करने के पीछे के कारण पर अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे पहले यूजीसी ने 2019 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित संस्थानों में दाखिला लेने के खिलाफ भी चेतावनी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed