फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC 1247 online new courses approved January 2024 semester important decision taken in board meeting itself

UGC: जनवरी 2024 सेमेस्टर के लिए 1247 ऑनलाइन नए कोर्स को मिली मंजूरी, स्वयं बोर्ड की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला

Wed, 01 Nov 2023 07:24 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 07:24 AM IST
सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयाें और राज्यों को इस संबंध में पत्र लिखा है। उच्च शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में स्वयं बोर्ड की पिछने दिनों 23वीं बैठक में आयोजित हुई थी। इसी बैठक में जनवरी 2024 सेमेस्टर के लिए 1247 कोर्स मंजूर हुए हैं।

विज्ञापन
UGC 1247 online new courses approved January 2024 semester important decision taken in board meeting itself
यूजीसी

विस्तार

देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। स्वयं बोर्ड की पिछले दिनों आयोजित बैठक में 1247 नए कोर्स को पढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


स्वयं पर चलने वाले इन सभी ऑनलाइन मूक कोर्स में दाखिला जनवरी 2024 सेमेस्टर से मिलेगा। जबकि मई 2024 में इनकी परीक्षा आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने चार बौद्धधर्म के अध्ययन पर आधारित कोर्स भी जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयाें और राज्यों को इस संबंध में पत्र लिखा है। उच्च शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में स्वयं बोर्ड की पिछने दिनों 23वीं बैठक में आयोजित हुई थी। इसी बैठक में जनवरी 2024 सेमेस्टर के लिए 1247 कोर्स मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी कोर्स को यूजीसी (क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर ऑनलाइन लर्निंग कोर्स थ्रू स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स ) रैग्लयूलेशन 2021 के तहत मंजूरी दी गई है। जबकि इन सभी कोर्स की परीक्षा 18, 19, 25 और 26 मई को आयोजित होगी।

इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर में नॉन इंजीनियरिंग में 154, यूजी व पीजी इंजीनियरिंग 743, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में 225डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईएम में मैनेजमेंट के 63,यूजीसी चार,अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के 18,टीचर ट्रेनिंग के 40 कोर्स शामिल हैं।

पढ़ाई करने पर छात्रों को क्रेडिट भी मिलेंगे
इन सभी कोर्स की पढ़ाई करने पर छात्रों को क्रेडिट भी मिलेंगे। यह क्रेडिट उनके डिग्री, डिप्लोमा में जुड़ेंगे। इसके अलावा चार बौद्ध धर्म पर अध्ययन वाले कोर्स को भी मंजूरी दी गई है। क्योंकि भारत बुद्धिस्ट कल्चर और टूरिज्म का सबसे बड़ा केंद्र है। इन कोर्स के लिए भारत समेत कोई भी छात्र पंजीकरण करके पढ़ाई कर सकता है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को विभाग और डीन के माध्यम से इन कोर्स की जानकारी सार्वजनिक करने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक जानकारी के बारे में छात्रों को पता लग सकें।


बीएचयू, हरियाणा, पंजाब, कश्मीर यूनिवर्सिटी व दयालबाग एजुकेशन में मौका

स्वयं के यह 1247 ऑनलाइन कोर्स बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला,केंद्रीय विवि हरियाणा, कुरुक्षेत्र विवि, चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी,दयालबाल एजुकेशन इंस्टीट्यूट, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, केंद्रीय विवि पंजाब(भटिंडा), नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली,कश्मीर विवि, गुजरात विवि, हिमाचल विवि,जवाहर लाल नेहरू विवि,एम्स,गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि दिल्ली,एचएनवी गढ़वाल यूनि., दून यूनिवर्सिटी,डॉ. हरिसिंह गौड़ विश्वविद्यालय,देवी अहिल्या विवि,सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी समेत अन्य शामिल हैं। यह विश्वविद्यालय इन कोर्स का संचालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed