फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   udaan Startupthon, DTU organizing Business Plan Competition on the 31st January 2020

DTU में उड़ान स्टार्टअपथॉन 31 जनवरी को, व्यवसायियों को मिलेंगी नई योजनाएं

Thu, 30 Jan 2020 12:16 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 30 Jan 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
udaan Startupthon, DTU organizing Business Plan Competition on the 31st January 2020
उड़ान - फोटो : self

दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस प्लान प्रतियोगिता उड़ान स्टॉर्टअपथॉन आयोजित करने जा रहा है। 31 जनवरी को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


इस बिजनेस प्लान प्रतियोगिता से व्यवसायियों को कई नई योजनाएं मिल सकती हैं। इस प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को टॉप दस प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। ये प्रतिभागी अपने बिजनेस मॉडल को 31 जनवरी को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


डीटीयू में उद्यमिता शिखर सम्मेलन- 2020 के दूसरे दिन 31 जनवरी को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। देशभर के शीर्ष बिजनेस स्कूलों और इंजीनियरिंग संस्थानों के नए उद्यमियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में दस टॉप प्रतिभागी डीटीयू के मुख्य परिसर में अपने बिजनेस प्लान को निवेशकों व जजों के पैनल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा। स्टॉर्टअपथॉन के विजेता को एक लाख का नकद पुरस्कार व वन प्लस के उत्पाद से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं अमेजन एडब्ल्यूएस (वेब सर्विस), नॉर्टन (एंटी वॉयरस सिक्योरिटी) प्रदान की जाएगी।


प्रतियोगिता के आयोजन के बाद एक नेटवर्किंग डिनर होगा, जहां प्रतिभागियों को डीटीयू के पूर्व छात्रों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से न केवल उन्हें फंड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा बल्कि उन्हें सही लोगों से अपने प्लान पर  फीडबैक व उनके अनुभव मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed