फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UCMS: Dr. Jitendra Singh Highlights Revolutionary Changes in Medical Education on 54th Foundation Day

UCMS: यूसीएमएस के 54वें स्थापना दिवस पर बोले डॉ. जितेंद्र सिंह, मेडिकल शिक्षा में आया क्रांतिकारी परिवर्तन

Sun, 26 Oct 2025 10:29 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 26 Oct 2025 10:29 AM IST
सार

UCMS Foundation Day: दिल्ली विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के 54वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेडिकल शिक्षा में आए महत्वपूर्ण बदलावों और नए अवसरों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
UCMS: Dr. Jitendra Singh Highlights Revolutionary Changes in Medical Education on 54th Foundation Day
समारोह में छात्रों को डिग्री प्रदान करते राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UCMS: देश में स्वास्थ्य सेवा अब अधिक सुलभ और सस्ती हो गई है। पिछले एक दशक में भारत में चिकित्सा शिक्षा में मूलभूत परिवर्तन आया है। मेडिकल कॉलेजों और प्रशिक्षण के अवसरों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। यह बातें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइसेंज (UCMS) के 54वें स्थापना दिवस और कॉलेज दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एम्स जैसे संस्थानों के विस्तार ने विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा तक पहुंच को लोकतांत्रिक और अधिक महिलाओं को चिकित्सा क्षेत्र में करियर के लिए सक्षम बनाया है। इस अवसर पर उन्होंने डॉक्टरों की नई पीढ़ी से नवाचार अपनाने की अपील भी की। केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य के मामलों में राज्य और नागरिक के बीच संबंधों को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों जैसी पहलों को श्रेय दिया।
विज्ञापन


साथ ही भारत के पहले स्वदेशी एंटीबायोटिक नैफिथ्रोमाइसिन और न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हीमोफीलिया के लिए जीन थेरेपी के सफल परीक्षणों की ओर इशारा करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी सफलताएं निवारक और चिकित्सीय स्वास्थ्य सेवा में भारत के अग्रणी के रूप में उभरने को दर्शाती हैं। इस मौके पर अंडर ग्रेजुएट एमबीबीएस बैच 2019 और पोस्ट ग्रेजुएट एमडी/एमस छात्रों को डिग्री और मेडल वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed