फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UCEED Exam Result 2023 Announced at uceed.iitb.ac.in Know How to Download Marksheet

UCEED 2023 Exam Result Out: यूसीईईडी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डानलोड

Thu, 09 Mar 2023 11:37 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 09 Mar 2023 11:37 AM IST
सार

UCEED 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (आईआईटी, बॉम्बे) ने अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2023  परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UCEED Exam Result 2023 Announced at uceed.iitb.ac.in Know How to Download Marksheet
UCEED 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UCEED Exam Result 2023 Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (आईआईटी, बॉम्बे) ने अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

UCEED परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान बनाए गए अपने यूजर आईडी लॉगिन और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। UCEED 2023 का आयोजन 22 जनवरी को किया गया था। UCEED दो भागों - भाग A और भाग B के लिए आयोजित किया गया था। भाग A वस्तुनिष्ठ और कंप्यूटर आधारित था, जबकि भाग B वर्णनात्मक और ऑफलाइन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार 11 मार्च से 13 जून, 2023 तक uceed.iitb.ac.in वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक कॉमन मेरिट रैंक या ऑल इंडिया रैंक मिलेगी।

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • 'पोर्टल' टैब पर, 'यूसीईईडी 2023 परिणाम' पर क्लिक करें।
  • अगली विंडो पर, क्रेडेंशियल लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालें। 
  • अब UCEED 2023 परिणाम डाउनलोड करें।

सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक रैंक मिलेगी। UCEED 2023 में कुल अंकों (पार्ट-ए अंक और पार्ट-बी अंक संयुक्त) के आधार पर रैंक सूची तैयार की जाएगी। यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंक समान हैं, तो रैंक देने के लिए टाई-ब्रेक नीति का उपयोग किया जाएगा।

UCEED 2023 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक UCEED 2023 वेबसाइट से 11 मार्च, 2023 से 13 जून, 2023 तक अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। UCEED स्कोर कार्ड की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं होगी और इसलिए, योग्य उम्मीदवारों को डाक या ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा। UCEED 2023 के पार्ट-ए के लिए उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं UCEED परिणाम घोषित होने तक केवल डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगी। UCEED परिणाम घोषित होने के बाद पार्ट-ए की प्रतिक्रियाओं को डाउनलोड करना बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में किसी और अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed