फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UCEED, CEED 2024 registration dates extended till 13 Nov; apply at uceed.iitb.ac.in and ceed.iitb.ac.in

UCEED, CEED 2024: आगे बढ़ी पंजीकरण की अंतिम तिथि, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पात्रता मानदंड

Tue, 07 Nov 2023 01:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

UCEED, CEED 2024: आईआईटी बॉम्बे ने यूसीईईडी और सीईईडी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार नीचे बताई तारीख तक इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UCEED, CEED 2024 registration dates extended till 13 Nov; apply at uceed.iitb.ac.in and ceed.iitb.ac.in
CEED, UCEED 2024 - फोटो : Canva.com

विस्तार

UCEED, CEED 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED 2024) और CEED 2024 की पंजीकरण की अंतिम तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ceed.iitb.ac.in और uceed.iitb.ac.in पर क्रमशः सीईईडी और यूसीईईडी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

संशोधित तिथियां

आईआईटी बॉम्बे ने यूसीईईडी और सीईईडी परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 13 नवंबर तक बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं के लिए विलंब शुल्क के साथ 20 नवंबर, 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। 

छात्रों को 3,800 रुपये का गैर-वापसीयोग्य पंजीकरण शुल्क देना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के छात्रों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,900 रुपये का भुगतान करना होगा। विलंब शुल्क 500 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है यूसीईईडी और सीईईडी?

यूसीईईडी और सीईईडी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं हैं जो बीडीएस और एमडेस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित की जाती हैं। आईआईटी बॉम्बे देश भर के 27 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

सीईईडी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास तीन साल की डिग्री, डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम होना चाहिए। इन प्रोग्राम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार जुलाई 2024 तक जीडी आर्ट्स डिप्लोमा कार्यक्रम (10+5 स्तर) पास कर लेंगे, वे भी सीईईडी 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। सीईईडी 2024 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

यूसीईईडी परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए। 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed