फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UCEED 2024 counselling round 1 seat acceptance window closing soon at uceed.iitb.ac.in/2024

UCEED 2024: बंद होने वाली है यूसीड काउंसलिंग राउड 1 के लिए सीट स्वीकृति विंडो; इतना शुल्क करना होगा जमा

Wed, 17 Apr 2024 07:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 07:13 PM IST
सार

UCEED 2024: यूसीड परीक्षा के जिन भी उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उनके पास सीट स्वीकृति और शुल्क भुगतान के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर तुरंत प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।

विज्ञापन
UCEED 2024 counselling round 1 seat acceptance window closing soon at uceed.iitb.ac.in/2024
UCEED 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UCEED 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बॉम्बे) कल, यूसीईईडी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए लिए सीट स्वीकृति और भुगतान विंडो बंद कर देगा। संस्थान अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (यूसीईईडी 2024) के आधार पर बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद और रूड़की और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में आईआईटी में बैचलर ऑफ डिजाइन में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in/2024 पर जाकर सीट स्वीकृति और शुल्क जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूसीईईडी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में सीटें आवंटित छात्र 'फ्रीज' या 'फ्लोट' विकल्प चुन सकते हैं। 'फ्रीज' विकल्प चुनने वाले लोग अगले राउंड में प्रवेश नहीं कर पाएंगे, जबकि 'फ्लोट' विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार अगले राउंड में बेहतर सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटें वापस लेने या आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की विंडो 19 से 30 अप्रैल तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

फीस स्ट्रक्चर

आवंटित सीट स्वीकार करने वाले छात्रों को स्वीकृति शुल्क के रूप में 60,000 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 15,000 रुपये शुल्क देना होगा। जो लोग बाहर निकलने या निकासी के विकल्प के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 55,000 रुपये का रिफंड मिलेगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों को 10,000 रुपये का रिफंड मिलेगा।

आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि जिन लोगों को सीट आवंटित की गई है, सीट स्वीकृति शुल्क के भुगतान के बाद, उम्मीदवार के लॉगिन में एक अनंतिम सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed