फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UBSE UK Board Result 2026 Declared: Check Uttarakhand Class 10th and 12th Results Download Direct Link

UBSE UK Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में दो छात्राएं बनीं टॉपर, 500 में से 490 अंक हासिल कर रचा इतिहस

Sat, 25 Apr 2026 10:05 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 25 Apr 2026 10:05 AM IST
सार

UK Board 10th 12th Results Link: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज 25  अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे सबसे पहले देख सकते हैं। UK Board Result 2026 Live


UK Board 10th Result 2026 Direct Link
UK Board 10th Result 2026 Direct Link


इस बार 12वीं के नतीजों में दो छात्राओं ने टॉप किया। गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 500 में से 490 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
UBSE UK Board Result 2026 Declared: Check Uttarakhand Class 10th and 12th Results Download Direct Link
UK Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UBSE UK Result 2026 Out: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2025 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के जरिए बिना किसी परेशानी के अपने अंक देख सकते हैं। परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होंगे।

विज्ञापन

लड़कियों ने लहराया परचम

इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में जारी रिजल्ट के अनुसार कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा। इसमें बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07% दर्ज किया गया, जो बालकों के 88.03% से काफी अधिक है। इस वर्ष कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए और 1,00,373 छात्र सफल घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विवरण आंकड़े
परीक्षा हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) 2026
कुल पास प्रतिशत 92.10%
बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07%
बालकों का पास प्रतिशत 88.03%
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 1,12,266
परीक्षा में शामिल हुए 1,08,983
कुल उत्तीर्ण छात्र 1,00,373

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यानी अगर किसी छात्र के कुल अंक 33% से कम हैं, तो उसे फेल माना जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड छात्रों की कक्षा में उपस्थिति (attendance) को भी ध्यान में रखता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र नियमित रूप से पढ़ाई में शामिल रहा है।

ये भी पढ़ें: UK Board: पांच ग्राफिक्स में यूके बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट से जुड़े हर सवाल का जवाब, 10 बजे घोषित होंगे नतीजे

कब हुई परीक्षाएं?

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से आयोजित की गईं। दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष भी पूरे राज्य में परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कड़े सुरक्षा और निगरानी इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रही।
 

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed