फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UBSE UK Board Exam Date Sheet 2025 out for 10th 12th at ubse.uk.gov.in; Exam start from 21 Feb, Check here

UBSE UK Board Date Sheet 2025: उत्तराखंड बोर्ड की डेटशीट जारी, 21 फरवरी से 10वीं और 22 से 12वीं की परीक्षाएं

Sat, 04 Jan 2025 06:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 06:06 PM IST
सार

UBSE Date Sheet 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्य में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है।
 

विज्ञापन
UBSE UK Board Exam Date Sheet 2025 out for 10th 12th at ubse.uk.gov.in; Exam start from 21 Feb, Check here
UBSE Uttrakhand Board Exams 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UBSE UK Board Time Table 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी डेटशीट के अनुसार, राज्य में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी, 2025 से और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in. पर उपलब्ध है। छात्र डेटशीट डाउनलोड करके महत्वपूर्ण तिथियां कैलेंडर में नोट कर सकते हैं।

विज्ञापन

UK Board Exams: 21 फरवरी से 11 मार्च तक बोर्ड परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का आयोजन सुबह दो बजे से करेगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 और 1 बजे तक किया जाएगा। सूबे में बोर्ड परीक्षा का आगाज 21 फरवरी से हो जाएगा, जोकि 11 मार्च को समाप्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2,23,403 परीक्षार्थी होंगे शामिल

शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद हैं।

इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 1,13,690 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,09,713 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

Uttrakhand Board 10th Date Sheet 2025: 10वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

 

तिथि विषय
21 फरवरी, 2025 हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन), टाइपिंग (अंग्रेजी या हिंदी)
22 फरवरी, 2025 हिंदी
24 फरवरी, 2025 विज्ञान
25 फरवरी, 2025 उर्दू
27 फरवरी, 2025 हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
28 फरवरी, 2025 गृह विज्ञान (1- केवल लड़कियों के लिए, 2- लड़कों और उन लड़कियों के लिए जिन्हें यह अनिवार्य विषय नहीं है)
1 मार्च, 2025 संस्कृत
3 मार्च, 2025 अंग्रेजी
5 मार्च, 2025 सामाजिक विज्ञान
6 मार्च, 2025 पंजाबी, बंगाली
7 मार्च, 2025 गणित
8 मार्च, 2025 सूचना प्रौद्योगिकी, रंजन कला
10 मार्च, 2025 व्यापारिक तत्व, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र, कृषि
11 मार्च, 2025 आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, इलैक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लंबर
 

 

Uttrakhand Board 12th Date Sheet 2025: 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

 

तिथि विषय
21 फरवरी, 2025 हिंदी
22 फरवरी, 2025 हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन), हिंदुस्तानी संगीत (ताल वादन)
24 फरवरी, 2025 सैन्य विज्ञान, शिक्षाशास्त्र
25 फरवरी, 2025 भूगोल, लेखांकन
27 फरवरी, 2025 इतिहास, जीव विज्ञान
28 फरवरी, 2025 समाजशास्त्र
1 मार्च, 2025 राजनीति विज्ञान
3 मार्च, 2025 ड्राइंग और पेंटिंग
4 मार्च, 2025 मनोविज्ञान, भौतिकी
5 मार्च, 2025 गृह विज्ञान
6 मार्च, 2025 अंग्रेजी
7 मार्च, 2025 पंजाबी
8 मार्च, 2025 रसायन विज्ञान
10 मार्च, 2025 अर्थशास्त्र
11 मार्च, 2025 आईटीईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed