फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UBSE has released UTET 2024 result at ukutet.com; Direct link here download, know passing criteria

UTET 2024: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जल्द जारी होगी अंतिम उत्तर कुंजी

Thu, 12 Dec 2024 05:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 05:25 PM IST
सार

UTET 2024: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जल्द ही जारी करेगा।
 

विज्ञापन
UBSE has released UTET 2024 result at ukutet.com; Direct link here download, know passing criteria
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी - फोटो : Freepik

विस्तार

UTET 2024: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने आज 12 दिसंबर को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com. के माध्यम से उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जल्द जारी होगी यूटेट की आंसर-की

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या सीरियल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति, कुल अंक और विषय या पेपर विवरण जैसे विवरण शामिल हैं। बोर्ड जल्द ही उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करेगा।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "UTET-I और UTET-II, दोनों के लिए फाइनल आंसर की भी ubse.uk.gov.in. पर विभागीय परीक्षा/UTET आइकन के तहत प्राप्त किसी भी अभ्यावेदन के समाधान के बाद उपलब्ध होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

यूटीईटी परीक्षा के बारे में

यूबीएसई द्वारा यूटीईटी प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। यह उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करती है।

उत्तराखंड टीईटी परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में दो पेपर थे। पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया गया था, जबकि पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुआ था। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन

UTET Minimum Qualifying Marks: न्यूनतम योग्यता अंक

उत्तराखंड टीईटी परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 60%, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को 50% और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों को 40% अंक हासिल करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed